नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को संसद के शीतकालीन सत्र पूरा होने पर संसद के दोनों सदनों की बैठकें अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद पार्टी के लोकसभा सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी सांसदों से कहा कि वे अपने क्षेत्रों में राष्ट्रीय मुद्दों को जनता के बीच उठाएं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में पार्टी के लोकसभा सदस्यों के साथ राज्यवार बैठक की। दरअसल, बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। बैठक में शामिल एक सांसद ने बताया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमें अपने क्षेत्रों में जनता से जुड़े राष्ट्रीय मुद्दों को उठाना है। महंगाई, बेरोजागारी, टीकाकरण की धीमी गति, अर्थव्यवस्था की स्थिति जैसे कई मुद्दे हैं जिनको हम जनता के बीच उठाएंगे।’
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3Fmg6wu