नई दिल्ली केंद्र सरकार ने भले ही विवादास्पद तीन कृषि कानून वापस लेने की घोषणा कर दी हो लेकिन अभी किसान आंदोलन खत्म होता नहीं दिख रहा है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को साफ कहा कि ये आंदोलन अभी ख़त्म नहीं होगा। राकेश टिकैत ने कहा कि 27 नवंबर को हमारी बैठक है जिसके बाद हम आगे के निर्णय लेंगे। राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट कर ये बातें कहीं। ट्वीट में टिकैत ने आगे कहा कि मोदी जी ने कहा है कि 1 जनवरी से किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी तो हम पूछेंगे कि कैसे दोगुनी होगी। किसानों की जीत तब होगी जब उन्हें अपनी फसलों के दाम मिल जाएंगे। कृषि कानून को निरस्त करने संबंधी विधेयक को मंजूरी इससे पहले बुधवार को ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक को बुधवार को मंजूरी दी । सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने से संबंधित विधेयक पेश किये जाने के लिये सूचीबद्ध है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। करीब एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं किसान तीन कृषि कानूनों के विरोध में पिछले करीब एक वर्ष से दिल्ली की सीमा पर लगभग 40 किसान संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को राष्ट्र के नाम संबोधन में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों के संदर्भ में कहा था कि वे देशवासियों से क्षमा मांगते हुए सच्चे मन से और पवित्र हृदय से कहना चाहते हैं कि शायद उनकी तपस्या में ही कोई कमी रही होगी जिसके कारण दिये के प्रकाश जैसा सत्य किसान भाइयों को वो समझा नहीं पाए। उन्होंने कहा था कि हमने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का, निरस्त करने का निर्णय लिया है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3r7cLgA