हरियाणा के एक स्कूल में रामलीला मंचन में ठहाके, वीडियो देख हिंदुओं ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली हरियाणा के एक स्कूल पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। हरियाणा के सेंट मेरी स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली एम्स में भी एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ था। सेंट मेरी स्कूल में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस मंचन के दौरान देवताओं का मजाक उड़ाते देखा गया है। वीडियो में दिख रहा है कि टीचर भी इस वीडियो पर ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है कि हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की लोगों की आदत बन चुकी है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग खट्टर सरकार से स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि स्कूलों में आखिर कैसे इसकी मंजूरी दी जाती है। किसी भी धर्म को निशाना बनाए जाने की इजाजत आखिर कैसे दी जा सकती है। एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि यदि हरियाणा के स्कूल में ऐसा हुआ है तो मुख्यमंत्री को सख्त एक्शन लेना चाहिए। पिछले महीने दिल्ली एम्स में भी रामलीला का एक वीडियो वायरल हुआ जिसके एम्स छात्र संघ ने माफी मांगी। छात्रों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगे। एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्रों की ओर से एम्स परिसर में हॉस्टल के पास दशहरा के मौके पर रामलीला मंचन किया गया था। इन पर रामायण के कुछ पात्रों का मजाक उड़ाने का आरोप लगा और इसे लेकर कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की थी।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3wkQcp7