कानपुर अपने पहले ही मैच में टीम के काम आना। धांसू खेल से छा जाना। मुश्किल से दल को उबारना। शायद हर खिलाड़ी अपने डेब्यू मैच के सपने में यही सब देखता होगा। कानपुर में श्रेयस अय्यर का ड्रीम डेब्यू ही हुआ है। पुजारा-रहाणे एक बार फिर लंबी पारी खेलने में नाकाम रहे। टी-सेशन तक 150 रन के आसपास भारत के चार विकेट गिर चुके थे। ऐसे में पांचवें नंब पर उतरे अय्यर ने हाथ खड़ा किया और अपनी टीम को मुश्किलों से उबारा। काइल जैमीसन फिर बने भारत के लिए खतरालंबे कद के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन (38 रन देकर तीन) ने फिर से भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डाला। उन्होंने पहले सत्र में प्रभावशाली बल्लेबाजी करने वाले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (93 गेंदों पर 52 रन) को लंच के बाद पहले ओवर में आउट करने के बाद अच्छी लय में दिख रहे कप्तान रहाणे (63 गेंदों पर 35 रन) को पवेलियन भेजा। अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी (30 रन देकर एक) ने इस बीच चेतेश्वर पुजारा (88 गेंदों पर 26 रन) की एकाग्रता भंग की। भारत ने मयंक अग्रवाल (28 गेंदों पर 13) का विकेट पहले सत्र में गंवा दिया था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3r7id2Q