शारजाहक्वॉलिफायर के जरिए सुपर-12 में स्थान बनाने वाली पूर्व चैंपियन श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम ग्रुप-1 के मुकाबले में आज आपस में भिड़ रही हैं। श्रीलंका जहां क्वॉलिफायर में तीनों मुकाबले जीतने में सफल रही वहीं बांग्लादेश ने पहले मुकाबले में मिली हार के बाद लगातार दो में जीत हासिल कर सुपर-12 में प्रवेश किया। मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ जीता टॉस, लिया बोलिंग का फैसला। प्लेइंग इलेवनश्रीलंका: कुसल परेरा (विकेटकीपर), दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, अकिला धनंजया, बिनुरा फर्नांजया, बिनुरा फर्नांड, दिनेश चांदीमल। बांग्लादेश : महमुदुल्लाह (कप्तान), नूरुल हसन (विकेटकीपर), मोहम्मद नईम, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, शमीम हुसैन, नसुम अहमद, सौम्य सरकार । दोनों को इसके लिए अपनी बल्लेबाजी विभाग में सुधार करने की जरूरत है। इस मुकाबले के बाद ग्रुप स्टेज में दोनों का सामना ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों से होना है। इस लिहाज से भी आज के मैच का परिणाम दोनों टीमों के लिए खासा महत्व रखता है। टॉप ऑर्डर कमजोरी दोनों टीमों के लिए अपने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है। श्रीलंका के बल्लेबाज दिनेश चांदीमल को नामीबिया और आयरलैंड के खिलाफ नाकामी के बाद अंतिम एकादश में स्थान गंवाना पड़ा। हालांकि अनुभव को देखते हुए उनकी इस मैच में वापसी हो सकती है। कुसल परेरा ने फॉर्म में वापसी की है लेकिन ओपनर पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे और कप्तान दासुन शनाका को अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। इसी तरह बांग्लादेश के पास टॉप ऑर्डर में सौम्य सरकार, लिटन दास और अफिफ हुसैन जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं लेकिन उसका दारोमदार अब भी अनुभवी शाकिब अल हसन, कप्तान महमदुल्लाह और मुशफिकुर रहीम पर टिका है। गेंदबाजों की असली परीक्षाश्रीलंकाई गेंदबाजों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन तेज गेंदबाजी विभाग में लाहिरू कुमारा, चमिका करुणारत्ने और दुष्मंथा चमीरा जबकि ऑफ स्पिनर महीष तीक्षणा और ऑलराउंडर वाहिंदु हसरंगा की असली परीक्षा अब होगी। दूसरी तरफ बांग्लादेश की गेंदबाजी की अगुआई तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान कर रहे हैं जिसमें उनका साथ देने के लिए नासुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन और शोरिफुल अहमद हैं। लेकिन बांग्लादेश अपने स्पिनरों शाकिब और महेदी हसन पर अधिक निर्भर है। आमना-सामना
- मैच 11
- श्रीलंका जीता 7
- बांग्लादेश जीता 4
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3m8FbDX