अल अमेरात बांग्लादेश ने मंगलवार रात ओमान को 26 रन से हराकर वर्ल्ड टी-20 में अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं हैं। स्कॉटलैंड से टूर्नामेंट का पहला मैच गंवाने के बाद उसे हर हाल में जीत चाहिए थी। आखिरी पांच ओवर तक ओमान मैच में भारी नजर आ रहा था, लेकिन अनुभवी पेसर मुस्ताफिजुर (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के चलते 153 के जवाब में ओमान सिर्फ 127 रन ही बना सका। 28 रन देकर तीन शिकार करने वाले शाकिब-अल-हसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3pf7XET