नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) इस समय आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेल रहे हैं। डिविलियर्स पत्नी डेनियल और अपने बच्चों के साथ यूएई आए हुए हैं। आरसीबी के मैच के दौरान डिविलयर्स की पत्नी और उनके बच्चे उनका हौसला अफजाई को स्टेडियम में दिखाई देते हैं। डिविलियर्स और डेनियल का एक रोमांटिक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डिविलियर्स पत्नी के साथ जमकर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के डांस मूव्स देखते ही बनती है। इस वीडियो को डेनियल (Danielle De Villiers) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया है। डेनियल ने वीडियो का कैप्शन लिखा, ' जब हम 80 साल के हो जाएंगे तक भी मैं आपके साथ डांस करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।' वीडियो को देख फैंस भी काफी खुश हैं और अलग अलग कॉमेंट कर रहे हैं। कॉमेंट करने वालों में डिविलियर्स के आरसीबी के साथी स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी भी शामिल हैं। धनश्री ने कुछ यूं किया रिएक्ट चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने लाल रंग के हार्ट वाले इमोजी के साथ आग वाली इमोजी पोस्ट करते हुए लिखा, ' माय फेवरिट्स।' अपने पहले खिताब की खोज में उतरी आरसीबी टीम आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। एबी डिविलियर्स ने अभी तक 276 रन बनाए हैं डिविलियर्स ने आईपीएल 2021 में अब तक खेले 13 मैचों में 276 रन बनाए हैं जिसमें नाबाद 76 रन शामिल है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में दो अर्धशतक लगाए हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3Fsx6l2