नई दिल्ली सरकार ने यहां घरेलू स्तर पर निर्मित रूस की सिंगल डोज वाली कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक लाइट के एक्सपोर्ट की इजाजत दे दी है। इस वैक्सीन को अभी भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी नहीं दी गई है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारतीय दवा कंपनी हेटेरो बायोफार्मा लिमिटेड को रूस को स्पुतनिक लाइट की 40 लाख डोज निर्यात करने की अनुमति दी गई है। स्पुतनिक लाइट रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी के कंपोनेंट-1 के जैसी है। भारत के दवा नियामक ने अप्रैल में स्पुतनिक वी के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दी थी। इसके बाद से भारत में एंटी-कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत में हेटेरो बायोफार्मा स्पुतनिक लाइट की मैन्यूफैक्चरिंग करती है। रूसी राजदूत निकोलाय कुदशेव ने भारत सरकार से स्पुतनिक लाइट को तब तक रूस में निर्यात की अनुमति देने का आग्रह किया था, जब तक इस टीके को भारत में ड्रग रेगुलेटर की ओर से आपात इस्तेमाल की मंजूरी नहीं मिल जाती। एक सूत्र ने कहा, 'सरकार ने भारतीय दवा कंपनी हेटेरो बायोफार्मा को रूस को स्पुतनिक लाइट की 40 लाख डोज निर्यात करने की अनुमति दी है। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद इस सप्ताह निर्णय लिया गया।'
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3oTwfUR