अबुधाबी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 के पहले मुकाबले में आमने सामने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। जांपा के एक ओवर में ऑस्ट्रेलिया को मिले 2 विकेट एडम जांपा ने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिलर को आउट किया। इसके बाद उन्होंने इसी ओवर की छठी गेंद पर ड्वेन प्रिटोरियस को वेड के हाथों कैच करा दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका दिया। प्रिटोरियस ने 2 गेंदों पर एक रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी दक्षिण अफ्रीका ने अपना 5वां विकेट 80 रन के कुल स्कोर पर गंवाया। डेविड मिलर को पारी के 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर एडम जांपा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। मिलर ने 18 गेंदों पर 16 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने 46 रन पर 4 विकेट गंवाएदक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान टेंबा बावूमा का विकेट सस्ते में गंवा दिया। बावूमा को 12 रन के निजी स्कोर पर ग्लेन मैक्सवेल ने बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया। इसके बाद पांचवें ओवर की पहली गेंद पर जोश हेजलवुड ने डि कॉक को 12 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटाया। डी कॉक 7 रन बनाकर आउट हुए। क्लासेन के रूप में दक्षिण अफ्रीका ने अपना चौथा विकेट गंवाया। क्लासेन को कमिंस ने 13 रन पर पवेलियन भेजा। ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन) आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा, जोश हेजलवुड। साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन) क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेंबा बावूमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रासी वान डेर डुसन, डेविड मिलर, हेनरिच क्लासेन, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे, तबरेज शम्सी। साउथ अफ्रीका ने अपने दोनों वॉर्मअप मैच जीते साउथ अफ्रीका ने अपने दोनों वॉर्मअप मैच जीते हैं। टेंबा बावूमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान और अफगानिस्तान को हराया वहीं ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पराजित किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 8 विकेट से रौंदा था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3B7zrhY