महामुकाबले से पहले क्या बोले कोहली, अगर आज हारे तो बतौर RCB कप्तान होगा आखिरी मैच

शारजाहरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि ‘क्वालीफायर्स और एलिमिनेटर्स’ जैसे शब्द अधिक दबाव बनाने के लिए गढ़े गए हैं और उनको पूरा विश्वास है कि उनकी टीम अगले दो मैच जीतकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फाइनल में पहुंचने में सफल रहेगी। आरसीबी लीग चरण में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद तीसरे स्थान पर रहा और वह सोमवार को एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगा। कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘इनसाइड आरसीबी’ में अपनी दिल की बात रखी। कोहली ने कहा, 'हमें अपनी टीम पर बहुत विश्वास है, यदि हम शीर्ष दो में जगह नहीं बना पाए तो हमें फाइनल में पहुंचने के लिए दो मैच और जीतने होंगे। हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आप हर तरह की संभावनाओं के लिए तैयारी करते हैं और जिस तरह से मैं इसे देखता हूं, क्वालीफायर्स और एलिमिनेटर्स केवल शब्द हैं जो इन मैचों में अधिक दबाव बनाने के लिए गढ़े गए हैं।’ कोहली ने कहा, ‘जब आप क्रिकेट खेलते तो फिर जीत हासिल करते हो या फिर आपको हार मिलती है। इसलिए जब आपके पास दो विकल्प (जीत और हार) हों तो फिर मानसिकता नकारात्मक के पक्ष में जा सकती है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3BwClOl