ICC T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए इनामी राशि का ऐलान, जानिए विजेता टीम को मिलेगी कितनी रकम

दुबई आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में विजेता टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 12 करोड़ भारतीय रुपये) का इनाम दिया जाएगा। वहीं रनर्स-अप टीम को 8 लाख डॉलर (6 करोड़ रुपये) की रकम मिलेगी। वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 4 लाख अमेरिकी डॉलर यानी 3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। कुल मिलाकर इस बार वर्ल्ड कप में 5.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 42 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस टूर्नमेंट में कुल 16 टीमे भाग ले रही हैं। आईसीसी सुपर 12 की स्टेज के बाद हर जीत पर टीमों को बोनस अवॉर्ड भी देगी। ऐसा ही कुछ 2016 में एडिशन में ही किया जाएगा। सुपर 12 स्टेज पर होने वाले कुल 30 मैचों में 40 हजार डॉलर यानी करीब 1 करोड़ 20 लाख डॉलर का इनाम बांटा जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3Drg05b