दुबई भारतीय टीम के उप्कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने गेंदबाजी पर काम कर रहे हैं और जब टीम 24 अक्टूबर को पाकिस्तान खिलाफ टी20 विश्व कप अभियान शुरु करेगी, तो उन्हें गेंदबाजी करने के लिए तैयार रहना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्मअप मैच में विराट कोहली की जगह रोहित कप्तानी कर रहे हैं। रोहित ने वॉर्मअप मैच में टॉस के दौरान कहा कि, हार्दिक तैयारी में जुटे हैं हालांकि उन्होंने अभी गेंदबाजी करना शुरू नहीं की है पर वह टूर्नामेंट शुरू होने तक पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कहा, हमारे गेंदबाजी दल में शानदार गेंदबाज है, फिर भी हमें छठे गेंदबाज की जरूरत होगी। उप्कप्तान रोहित ने कहा कि हम के समीकरण को लेकर चिंतित नहीं हैं पर विविधता होने से टीम को मदद मिलती है। भारत ने सोमवार को अपने पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Z0gXm9