पटना दिल्ली में मंगलवार को एक प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन के दौरान उन्हें चोट आई, जिसके बाद तुरंत सफदरजंग अस्पताल के इमरजेंसी विंग में भर्ती कराया गया। हालांकि, बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने बीजेपी सांसद की एक तस्वीर शेयर करते हुए सवाल किया है। आरजेडी ने ट्वीट में लिखा- 'मनोज तिवारी को चोट सिर में लगी है, तो फिर यूरोलॉजी (मूत्र विज्ञान विभाग) में भर्ती क्यों हो गए हैं?' आरजेडी ने मनोज तिवारी को लेकर किया ये दावाप्रदर्शन में घायल मनोज तिवारी को लेकर आरजेडी ने दावा किया कि बीजेपी सांसद यूरोलॉजी यानी मूत्र विज्ञान विभाग के डॉक्टर के निरीक्षण में है। इसको लेकर आरजेडी अररिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें मनोज तिवारी अस्पताल के बेड पर लेटे हैं उनके बगल में डॉक्टर अनूप कुमार खड़े हैं। ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर आरजेडी ने दागा सवालआरजेडी अररिया के ट्विटर हैंडल से किए गए इस ट्वीट में लिखा है, 'मनोज तिवारी यूरोलॉजी यानी मूत्र विज्ञान विभाग के डॉक्टर के निरीक्षण में है। इनके बगल में खड़े डॉक्टर अनूप कुमार अस्पताल के मूत्र विज्ञान विभाग के प्रमुख हैं। सवाल ये है कि मनोज तिवारी को चोट सिर में लगी है, तो फिर यूरोलॉजी (मूत्र विज्ञान विभाग) में भर्ती क्यों हो गए हैं?' कैसे घायल हुए मनोज तिवारी, जानिए पूरा मामला दरअसल, दिल्ली में छठ पूजा पर बैन हटाने की मांग करते हुए मनोज तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को बीजेपी नेताओं के एक समूह ने सीएम हाउस के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने सीएम हाउस के चारों ओर बैरिकेडिंग की थी। इसका मकसद प्रदर्शनकारियों को सीएम हाउस तक पहुंचने से रोकना था। अस्पताल से वीडियो संदेश के जरिए बीजेपी सांसद दी स्वास्थ्य की जानकारीहालांकि, मनोज तिवारी बैरिकेड पर चढ़ गए और लांघने की कोशिश करने लगे। तभी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की। इसी दौरान मनोज तिवारी घायल हो गए। उन्हें चोट भी आई। बाद में मनोज तिवारी ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद एक वीडियो मैसेज भी जारी किया था। जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी थी।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3aAjxle