तालिबान की एक और क्रूर हरकत, जूनियर महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी का सिर कलम किया

काबुल अफगानिस्तान में तालिबान की एक क्रूर हरकत सामने आई है। खबर है कि उसने अफगानिस्तान की जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल महिला खिलाड़ी का सिर कलम कर दिया था। टीम के कोच के बयान के आधार पर यह खबर सामने आई है। महजबीं हाकिमी अफगानिस्तान की जूनियर महिला वॉलीबॉल टीम में खेलती थीं। एक कोच ने आरोप लगाया कि तालिबान ने अक्टूबर महीने की शुरुआत में उसका सिर कलम कर हत्या कर दी थी। एक इंटरव्यू में कोच ने कहा कि महजबीं हाकिमी नाम की इस खिलाड़ी की अक्टूबर की शुरुआत में तालिबान ने हत्या कर दी थी। हालांकि यह खबर सामने नहीं आई क्योंकि इस घृणित हत्या के बारे में तालिबान की ओर से किसी को भी बात करने से मना किया गया था। महजबीं अशरफ गनी की सरकार के गिरने से पहले काबुल म्युनिसिपेलिटी वॉलीबॉल क्लब की ओर से खेलती थीं। वह क्लब की स्टार खिलाड़ी थीं। फिर कुछ दिन पहले उनकी सिर कलम की हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। तालिबान के सत्ता में आने के बाद खेलों, खास तौर पर महिलाओं के खेलों पर कड़े प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। देश में काफी कम महिला खिलाड़ी बची हैं। ज्यादातर खिलाड़ी देश से बाहर निकल चुकी हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3DXK88x