भारत बनाम पाकिस्तान- यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती को जगह मिली है। देखें दोनो टीमों की प्लेइंग इलेवन विराट कोहली ने टॉस के बाद कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करके काफी खुश हैं। हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते लेकिन टॉस हमारे हाथ में नहीं है। हमारी टीम काफी संतुलित है और आपको इसके लिए तैयार रहना पड़ता है। हमें जितना हो सके प्रफेशनल रहना होगा। दुनिया में हर कोई इस मैच को काफी करीब से देखता है। हम इसे मोटिवेशन के तौर पर देखते हैं, पर हमें प्रफेशनल रहना होगा। कोहली ने कहा कि पिच काफी अलग लग रही है। पाकिस्तान टीम बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, हारिस राउफ शाहीन अफरीदी भारत रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XIAyqM