नई दिल्ली किसानों की मौत से गुस्साए संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। मोर्चा के मुताबिक देशभर में जिलाधिकारियों और आयुक्तों के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। किसान नेता योगेंद्र यादव और दर्शन पाल सिंह ने घटना की जांच उत्तर प्रदेश प्रशासन की जगह सुप्रीम कोर्ट के पदस्थ न्यायाधीश से करवाने की मांग की है। मंत्री, बेटे पर हत्या का केस चले : किसान मोर्चासंयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे पर हत्या का मुकदमा चलाया जाए। किसान नेताओं का आरोप है कि किसानों को कुचलने के बाद उन्हें गाड़ियों को जलाने के लिए उकसाया गया। इस दौरान किसानों ने बीजेपी नेताओं की गाड़ियां तोड़ दी। घटना के बाद मोर्चा के कई नेता रवाना हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस से घटना की जांच कराने की मांग की गई है। विपक्ष आज लखीमपुर मेंलखनऊ : हाल ही में गन्ना मूल्य बढ़ाने समेत किसान हित में कई फैसले लेने वाली यूपी सरकार को लखीमपुर की घटना से झटका लगा है। घटना के बाद सभी विपक्षी दलों ने बीजेपी पर हमला बोलकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र सोमवार को लखीमपुर पहुंचकर किसानों से मिलेंगी। वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर समेत कई किसान नेता लखीमपुर रवाना हो गए हैं। टिकैत ने फोन पर जाना किसानों का हालचाललखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने के मामले के बाद आंदोलन पर बैठे किसान गुस्से में हैं। घटना की सूचना मिलते ही यूपी गेट पर बैठे किसान नेता राकेश टिकैत ने फोन पर तराई किसान संगठन और अन्य पदाधिकारियों ने घायल किसानों का हाल जाना और अपने साथियों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। वहीं प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। एडीएम, एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह और थाना प्रभारी सचिन मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भाकियू नेता से बात कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी किसानों से मुलाकात कर शांति बनाने के लिए कहा है। भारी फोर्स तैनात, जांच टीम भेजी गईतनाव को देखते हुए जिले में केंद्रीय बलों की पांच और पीएसी की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं। एहतियात के तौर पर जिले में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। वहीं, घटना के कारणों की जांच के लिए सरकार ने अफसरों की एक टीम भेज दी है। टीम में अपर मुख्य सचिव (कृषि) देवेश चतुर्वेदी, एडीजी (एलओ) प्रशांत कुमार, लखनऊ के मंडलायुक्त रंजन कुमार और आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह शामिल हैं। फायरिंग व आगजनी में 4 किसानों समेत 8 की मौतयूपी के लखीमपुर खीरी में नए खेती कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया था। इसमें 8 लोगों की मौत हुई। कुछ अन्य घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, चार किसानों की मौत गाड़ी के कुचलने और 4 मौतें एक कार के पलटने के कारण हुई हैं। दरअसल, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा और यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य एक कार्यक्रम के लिए लखीमपुर खीरी पहुंचे थे। जब इसकी जानकारी कुछ किसानों को हुई तो वे हेलिपैड पर पहुंच गए और वहां कब्जा कर लिया। आरोप है कि इसी बीच अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा गाड़ियों के काफिले के साथ वहां पहुंचे। कुछ गाड़ियां किसानों को टक्कर मारते हुए निकलने लगीं, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए किसानों ने मंत्री के बेटे की गाड़ी समेत दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। गाड़ियों में बैठे लोगों की पिटाई भी की।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3B9qeqj