हारे मैच, पर जीता दिल... दीपक चाहर के इजहार ए मुहब्बत पर फैंस फिदा, ट्विटर पर जश्न

आईपीएल-2021 में गुरुवार को खेले गए पहले मैच में केएल राहुल की धांसू फिफ्टी के दम पर पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से भले ही हरा दिया, लेकिन पूरा मजमा दीपक चाहर लूट ले गए। उन्होंने मैच के तुरंत बाद रिजल्ट की बिना फिक्र किए अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को दर्शकों की भीड़ में प्रपोज किया। घुटने पर बैठे दीपक चाहर के फिल्मी प्रपोजल से हर कोई सरप्राइज दिखा। जया ने भी 'हां' कहते हुए दीपक के इजहार ए मुहब्बत को अपना लिया। इस रोमांटिक मोमेंट पर फैंस फिदा हुए जा रहे हैं। आइए देखें ट्विटर पर कैसे-कैसे कॉमेंट्स आए हैं...

पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की 6 विकेट से हार मिली, लेकिन शायद इस हार का CSK के फैंस पर बहुत अधिक असर नहीं होगा। इसकी सबसे बड़ी वजह है दीपक चाहर के प्यार का जीतना। प्लेऑफ में स्थान पक्का कर चुकी चेन्नई के स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने मैच के बाद गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

हारे मैच, पर जीता दिल... दीपक चाहर के इजहार ए मुहब्बत पर फैंस फिदा, ट्विटर पर जश्न

आईपीएल-2021 में गुरुवार को खेले गए पहले मैच में केएल राहुल की धांसू फिफ्टी के दम पर पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से भले ही हरा दिया, लेकिन पूरा मजमा दीपक चाहर लूट ले गए। उन्होंने मैच के तुरंत बाद रिजल्ट की बिना फिक्र किए अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को दर्शकों की भीड़ में प्रपोज किया। घुटने पर बैठे दीपक चाहर के फिल्मी प्रपोजल से हर कोई सरप्राइज दिखा। जया ने भी 'हां' कहते हुए दीपक के इजहार ए मुहब्बत को अपना लिया। इस रोमांटिक मोमेंट पर फैंस फिदा हुए जा रहे हैं। आइए देखें ट्विटर पर कैसे-कैसे कॉमेंट्स आए हैं...

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3llJDia