चंडीगढ़ पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे अमरिंदर ने मुख्यमंत्री के पद से हटाए जाने के बाद अब कांग्रेस से भी राहें जुदा करने का सार्वजनिक ऐलान कर दिया है। कैप्टन ने ऐलान किया है कि वह नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। कैप्टन के इस ऐलान के बाद कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। वहीं अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोलने के साथ सीएम चरनजीत सिंह चन्नी की तारीफ कर बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को लेकर कहा कि पंजाब के सीएम अच्छा काम कर रहे हैं। जब वो मेरे मंत्रिमंडल में मंत्री थे तक से उनके काम से वाकिफ हूं। हालांकि पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिदूध अस्थिर आदमी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के नजदीक में सीएम चेहरा बदलना सही नहीं है। हालांकि अब सबकुछ दिल्ली से तय होता है। पंजाब में कांग्रेस को कितना नुकसान पहुंचाएंगे कैप्टन पंजाब की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा सियासी दांव चल दिया है। कैप्टन ने अपनी अलग टीम बनोन का ऐलान किया है, लेकिन पार्टी का नाम, झंडा, चिन्ह अभी इसमें कोई फैसला सामने नहीं आया है। हालांकि साफ है कि उनके इस फैसले से कांग्रेस को झटका लगने वाला है। सियासी गलियारे में चर्चा है कि पार्टी के करीब 2 दर्जन विधायक सीधे तौर पर अमरिंदर के ही पाले में रहे हैं। अमरिंदर ने बनाई थी अकाली दल (पंथिक) राजीव गांधी से दोस्ती के बाद कांग्रेस में शामिल होकर सांसद और फिर विधायक बने पटियाला के महाराज अमरिंदर ने 1984 में स्वर्ण मंदिर में सेना के ऑपरेशन ब्लू स्टार के विरोध में पार्टी छोड़ दी थी। बाद में वह अकाली दल के साथ गए लेकिन बाद में अलग होकर अकाली दल (पंथिक) बनाया। हालांकि 1996 में उन्होंने पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया था।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3B0qYx5