BJP कार्यकर्ता के घर गए थे मिलने, संयुक्त किसान मोर्चा ने योगेंद्र यादव को एक महीने के लिए किया सस्‍पेंड

नई दिल्‍ली किसान नेता को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने एक महीने के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है। वह लखीमपुर खीरी में मृतक BJP कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के परिवार से मिलने गए थे। इसके लिए उन्‍होंने SKM से इजाजत नहीं ली थी। इसे देखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। यह फैसला गुरुवार को आयोजित एसकेएम की बैठक में लिया गया। इसमें यादव भी मौजूद थे। योगेंद्र यादव के शुभम मिश्रा के घर जाने के तुरंत बाद से पंजाब में किसान यूनियनें उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी थीं। गत तीन अक्टूबर को जिले के तिकोनिया इलाके में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आशीष को नौ अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं, लखीमपुर खीरी की एक स्थानीय अदालत ने मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों की तीन दिन की पुलिस हिरासत की अर्जी गुरुवार को मंजूर कर ली। इन आरोपियों में सुमित जायसवाल, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, नंदन सिंह बिष्ट और शिशुपाल शामिल हैं।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3aZnoZC