अलग-अलग हाई कोर्ट के 7 जजों का तबादला, पिछले हफ्ते भी 15 जज किए गए थे इधर से उधर

नई दिल्ली देश के अलग-अलग हाई कोर्ट के 7 जजों का सोमवार को ट्रांसफर कर दिया गया। पिछले एक हफ्ते में यह दूसरी बार है जब हाई कोर्ट के जजों का तबादला किया गया है। इससे पहले, पांच अक्टूबर को 11 हाई कोर्ट के 15 जजों को ट्रांसफर किया गया था। इन तबादलों की सिफारिश उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने पिछले महीने की थी। विधि मंत्रालय के कानून विभाग ने तबादले की सूची साझा की है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस रंजन गुप्ता को पटना हाई कोर्ट भेजा गया है। जस्टिस टी. एस. शिवागनानम को मद्रास हाई कोर्ट से कलकत्ता हाई कोर्ट भेजा गया है। इसी तरह, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय भेजा गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय के जस्टिस पी. बी. बैजन्त्री और राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा को पटना उच्च न्यायालय भेजा गया है। तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति टी. अमरनाथ गौड का त्रिपुरा उच्च न्यायालय और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुभाष चन्द्र का तबादला झारखंड उच्च न्यायालय में किया गया है। इन तबादलों के कारण पटना उच्च न्यायालय को 3 नये न्यायाधीश मिले हैं।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3arfzeP