जरा आंख में भर लो पानी... पुंछ में प्राण न्यौछावर करने वाले इन 5 शूरवीरों के बारे में जान लें

आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरनकोट में एक गांव में तड़के अभियान शुरू किया गया। आतंकवादियों की ओर से सुरक्षा बलों पर गोलीबारी किए जाने से एक जेसीओ और चार अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में सभी पांच सैनिकों की मौत हो गई। भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के नियंत्रण रेखा पार कर चरमेर के जंगल में छुपे होने की खबर मिली थी। मौके पर अतिरिक्त बल को भेजा गया है, ताकि आतंकवादियों के निकलने के सभी रास्ते बंद किए जा सकें।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवाद निरोधी अभियान में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हुई। इसमें एक ‘जूनियर कमीशंड अधिकारी’ (JCO) सहित पांच सैन्य कर्मी शहीद हो गए। इन शूरवीरों में नायब सुबेदार जसविंदर सिंह, मंदीप सिंह, गज्‍जन सिंह, सरज सिंह और वैसाख एच शामिल हैं।


जरा आंख में भर लो पानी... पुंछ में प्राण न्यौछावर करने वाले इन 5 शूरवीरों के बारे में जान लें

आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरनकोट में एक गांव में तड़के अभियान शुरू किया गया। आतंकवादियों की ओर से सुरक्षा बलों पर गोलीबारी किए जाने से एक जेसीओ और चार अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में सभी पांच सैनिकों की मौत हो गई। भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के नियंत्रण रेखा पार कर चरमेर के जंगल में छुपे होने की खबर मिली थी। मौके पर अतिरिक्त बल को भेजा गया है, ताकि आतंकवादियों के निकलने के सभी रास्ते बंद किए जा सकें।



हमेशा याद रहेंगे जसविंदर
हमेशा याद रहेंगे जसविंदर

नायब सूबेदार जसविंदर सिंह सोमवार को आतंकियों का निशाना बन गए। उन्‍होंने पूरी दिलेरी के साथ आतंकियों का मुकाबला किया। भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के नियंत्रण रेखा पार कर चरमेर के जंगल में छुपे होने की खबर मिली थी। आतंकियों के दांत खट्टे करते हुए वह घायल हो गए। इसके बाद उन्‍हें नजदीकी चिकित्‍सा केंद्र में तुरंत ले जाया गया। हालांकि, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। जसविंदर पंजाब के रहने वाले हैं। उनकी गिनती बेहद बहादुर सैनिकों में होती रही है।



बहादुरी से लड़े मनदीप
बहादुरी से लड़े मनदीप

शहीद नायक मनदीप सिंह बहादुर और चौकस सैनिक थे। मनदीप पंजाब के रहने वाले हैं। पुंछ में आतंकियों से मुकाबला करते हुए उन्‍होंने देश के लिए अपनी जान न्‍यौछावर कर दी। आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्‍हें पास के एक चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। देश उनके जज्‍बे को सलाम करता है।



सरज सिंह के जज्‍बे का सलाम
सरज सिंह के जज्‍बे का सलाम

शहीद सरज सिंह भी पंजाब की मिट्टी के हैं। देश के इस लाल ने पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में पूरी बहादुरी से आतंकियों के ख‍िलाफ जंग लड़ी। सेना ने विशेष सूचना के बाद सुरनकोट इलाके के दारा की गली के पास के गांवों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। छिपे हुए आतंकवादियों ने जवानों पर गोलीबारी की। इसमें वह घायल हो गए। माना जा रहा है कि करीब 4 से 5 आतंकवादी घटनास्थल पर छिपे हुए थे।



याद रहेगी गज्‍जन की कुर्बानी
याद रहेगी गज्‍जन की कुर्बानी

गज्‍जन सिंह की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवाद निरोधी अभियान में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में गज्‍जन भी शहीद हो गए। गज्‍जन पंजाब के रहने वाले हैं।



​केरल के लाल हैं वैसाख
​केरल के लाल हैं वैसाख

कश्‍मीर में लड़ते हुए जान गंवाने वालों में वैसाख एच का भी नाम है। वैसाख केरल के रहने वाले हैं। ऑपरेशन के दौरान पूरी बहादुरी के साथ उन्‍होंने आतंकियों का सामना किया। उनकी शहादत देश कभी नहीं भूलेगा। वैसाख की गिनती बेहद मुस्‍तैद जवानों में होती थी।





from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3aqkaxN