नीदरलैंड ने बनाया टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा न्यूनतम स्कोर, श्रीलंका के आगे 44 रन पर ढेर

नई दिल्ली अपने गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने 2021 (ICC ) ग्रुप ए के 12वें मैच में नीदरलैंड (SL vs NED T20 World Cup) को 44 रन पर ढेर कर दिया। यह आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में किसी टीम की ओर से बनाया गया दूसरा सबसे कम स्कोर है। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में श्रीलंका ने टॉस जीतकर नीदरलैंड को पहले बैटिंग का न्योता दिया। नीदरलैंड ( in t20 world cup) की टीम महज 10 ओवर में 44 रन पर ढेर हो गई। उसके 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। नीदरलैंड की ओर से कोलिन एकरमैन ने सबसे अधिक 11 रन बनाए कोलिन एकरमैन (Colin Ackermann) नीदरलैंड की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे जिन्होंने 9 गेंदों पर एक छक्के और एक चौके की मदद से 11 रन बनाए। पुरुष टी20 विश्व कप में सबसे कम टोटल का स्कोर भी नीदरलैंड के ही नाम है जिसने 2014 में बांग्लादेश के चटग्राम में श्रीलंका के खिलाफ 39 रन बनाए थे। यानी क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के वर्ल्ड कप में सबसे कम स्कोर बनाने के मामले में पहले और दूसरे नंबर पर नीदरलैंड की टीम है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है जिसने 2014 में चटग्राम में श्रीलंका के खिलाफ 60 रन बनाए थे। साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की टीम विंडीज के खिलाफ 68 रन पर ढेर हो गई थी वहीं पांचवें नंबर पर हांगकांग की टीम है जिसे 2014 मतें नेपाल ने 69 रन पर समेट दिया था। आठ विकेट से जीता श्रीलंका श्रीलंका ने 8 विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम किया। नीदरलैंड की ओर से रखे गए 45 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 8. 1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। उसकी ओर से विकेटकीपर कुसल परेरा ने सबसे अधिक 33 रन की पारी खली। नीदरलैंड की ओर से ब्रेंडन ग्लोवर और पॉल वान मीकेरन ने एक एक विकेट लिया। श्रीलंका की ओर से लाहिरू और हसारंगा ने 3-3 विकेट झटके मैच की बात करें तो श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा और वानिंदू हसारंगा ने 3-3 विकेट लिए वहीं एम थिकसाना ने दो विकेट चटकाए। एक विकेट चमीरा के खाते में गया। नीदरलैंड नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए नीदरलैंड को पहला झटका 3 के कुल स्कोर पर लगाा। उसकी टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली। नीदरलैंड की ओर से कप्तान स्कॉट एडवडर्स ने 8 रन का योगदान दिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3m2Drfs