नई दिल्ली आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2021 (ICC ) के शेड्यूल का ऐलान मंगलवार को कर दिया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन 17 अक्टूबर से ओमान और यूएई में होगा। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। डिजिटल शो में के कार्यक्रम का ऐलान किया किया गया। इस कार्यक्रम का हिस्सा भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) भी थे, जो इस समय कॉमेंट्री में अपना करियर शुरू कर चुके हैं। शो का संचालन इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर ईसा गुहा कर रही थीं। इस कार्यक्रम में विंडीज को 2016 में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना चुके तत्कालीन कप्तान डेरेन सैमी भी थे। कार्तिक फाइनल में भारत और वेस्टइंडीज को देखना चाहते हैं। बकौल कार्तिक, ' मैं फाइनल में भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) को देखना पसंद करूंगा। मुझे लगता है कि भारतीय टीम के बाद निश्चिततौर पर मेरी दूसरी फेवरिट टीम वेस्टइंडीज होगी।' टूर्नामेंट का पहला दौर 17 अक्टूबर को ओमान में शुरू होगा, जिसमें शुरुआती मैच में ओमान का सामना पापुआ न्यू गिनी जबकि बांग्लादेश का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा। ग्रुप ए में श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी और ओमान हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर 12 चरण को भी दो ग्रुप में बांटा गया है। यह टूर्नामेंट का दूसरा दौर होगा जो 23 अक्टूबर से शुरू होगा। इसका आगाज अबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के मैच से होगा। इसी दिन दुबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की टीम मैदान में उतरेगी। पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को अबू धाबी में होगा, जबकि दूसरा 11 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। फाइनल 14 नवंबर को दुबई में होगा और 15 नवंबर को रिजर्व दिवस रखा गया है। भारतीय टीम सुपर 12 में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को दुबई में करेगी। बकौल कार्तिक, ' जिस तरह से विंडीज टीम क्रिकेट खेल रही है उसको देखते हुए मैं ऐसा कह रहा हूं कि वह फाइनल में पहुंच सकती है। मुझे लगता है कि यह फॉर्मेट उन्हें पसंद है। इसमें वह अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हैं। मैं फाइनल में वेस्टइंडीज को देखना पसंद करूंगा। मैं चाहता हूं कि वे इसे जीतें लेकिन यह उस दिन के विपक्षी टीम पर निर्भर करेगा।' कार्तिक ने हाल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कॉमेंट्री की थी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/384lNAh