इंडिया vs श्रीलंका लाइव स्कोर: श्रीलंका ने टॉस जीता, पहले बैटिंग का फैसला

कोलंबो श्रीलंका ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम की बात करें ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को वनडे इंटरनैशनल में डेब्यू कर रहे हैं। आज युवा विकेटकीपर ईशान किशन का जन्मदिन भी है। उन्हें इसका तोहफा मिला है। शनाका 10वें कप्तान होंगे दासुन शनाका पिछले चार वर्षों में टीम में 10वें कप्तान होंगे। धनंजय डिसिल्वा और तेज गेंदबाज दुशमंत चमीरा को छोड़कर कोई भी ऐसा खिलाड़ी नजर नहीं आता है जो शिखर धवन की अगुआई वाली भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दे सके। टीमें इस प्रकार हैं : भारत प्लेइंग इलेवन शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी साव, ईशान किशन (विकेटकीपर), मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव श्रीलंका प्लेइंग इलेवन अविष्का फर्नांडो, मिनोड भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, धनजंय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिडु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, इसुरु उडाना, दुश्मंता चमीरा, लक्षण सनदाकन


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ktvU8S