लखनऊ केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। ऐसे में सोमवार को लखनऊ में ने केंद्र सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अब लखनऊ को भी दिल्ली की तरह बनाया जाएगा। जिस तरह दिल्ली में चारों तरफ के रास्ते सील हैं, ऐसे ही यहां के सारे रास्ते किसानों की ओर से सील किए जाएंगे। हम इसकी तैयारी करेंगे। लखनऊ के प्रेस क्लब में संयुक्त किसान मोर्चा में किसान नेता , योगेंद्र यादव समेत कई किसान नेता मौजूद रहे। इस दौरान मिशन उत्तर प्रदेश के तहत संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार और उसकी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही है। बिजली महंगी, गन्ने का भुगतान बाकी राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी हमेशा आंदोलन का प्रदेश रहा है। मूंग के किसानों ने तीन हजार रुपये सस्ती फसल बेची। आलू का किसान बर्बाद हुआ है। गन्ना किसानों का 12 हजार करोड़ का भुगतान बाकी है। पिछली सरकारों में आंदोलन के बाद रेट बढ़ता रहा लेकिन इस सरकार ने कुछ नहीं बढ़ाया। यूपी में किसानों को सबसे महंगी बिजली मिलती है। बड़े आंदोलन की चेतावनी टिकैत ने कहा कि पांच सितंबर को मुज्जफरनगर में बड़ी पंचायत कर आंदोलन की शुरुआत करेंगे। संयुक्त मोर्चा ने 8 महीने तक आंदोलन करने के बाद ये फैसला लिया है कि यूपी और उत्तराखंड के साथ पूरे देश में आंदोलन को बढ़ाएंगे। लखनऊ के चारों तरफ होगा घेराव राकेश टिकैत ने कहा जब तक तीनों कानून वापस नहीं होते, तब तक किसान आंदोलन वापस नहीं होगा। लखनऊ को भी दिल्ली बना देंगे। लखनऊ के चारों तरफ के रास्तों का भी वही हाल होगा जो दिल्ली में हुआ है। चुनाव नहीं लड़ेंगे चुनाव लड़ने के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि हम चुनाव नहीं लड़ेंगे और किसान जिस पार्टी से खुश होगा, उसे वोट देगा। बीजेपी से हमारी लड़ाई चल रही है इसीलिए ये तो भूल जाएं कि इन्हें वोट मिलेगा।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3BKbO0e