नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Cheer Indian Athletes) ने टीवी पर तोक्यो ओलिंपिक ओपनिंग सेरिमनी का लुत्फ उठाया। उन्होंने खड़े होकर ताली बचाकर भारतीय दल का अभिवादन किया। टीम इंडिया की अगुआई हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और महान महिला बॉक्सर मेरी कॉम कर रही थीं। वे दोनों तिरंगा हाथ में थामे सबसे आगे चल रहे थे, जबकि अन्य सदस्य अपने-अपने हाथों में पीछे तिरंगा लिए चल रहे थे। इस मोमेंट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही भारतीय दल आता है अपनी चेयर से खड़े होकर ताली बजाते हैं। दूसरी ओर, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से 32वें ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन का लुत्फ लिया। उनके साथ पूर्व खिलाड़ी और विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियां भी तोक्यो में भाग लेने वाले भारतीय दल का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहीं। शामिल हुआ 28 सदस्यीय भारतीय दलउद्घाटन समारोह में 22 खिलाड़ी और 6 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन समारोह में हॉकी से 1, मुक्केबाजी से 8, टेबल टेनिस से 4, रोविंग से 2, जिमनास्टिक से 1, तैराकी से 1, नौकायन से 4, तलवारबाजी से 1 खिलाड़ी शामिल हुए जबकि 6 अधिकारियों ने भी शिरकत की। उल्लेखनीय है कि भारत ने इस बार अपना सबसे बड़ा दल भेजा है जिसमें 127 खिलाड़ी हैं। इस बार महिलाओं खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व भी सबसे ज्यादा हैं जिनकी संख्या 56 हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3i0LQhk