नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर संजू सैमसन (Sanju Samson) श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे मैच नहीं खेल पाए। संजू के घुटने की मांसपेशियों में खिंचाव है जिसकी वजह से उन्हें बाहर बैठना पड़ा। संजू के चोटिल होने की वजह से ईशान किशन (Ishan Kishan) को वनडे में डेब्यू का मौका मिला। संजू को यह चोट प्रैक्टिस सेशन के दौरान लगी। उनकी चोट पर टीम इंडिया की मेडिकल टीम नजर रखे हुए है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मीडिया टीम ने कहा, 'संजू सैमसन के घुटने की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है इसलिए वह इस मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। चिकित्सीय टीम इस समय उनकी प्रगति पर नजर रखे है।' बर्थडे पर डेब्यू करने वाले दूसरे भारतीय हैं ईशान ईशान (Happy Birthday Ishan Kishan) का आज जन्मदिन है। 23 वर्षीय यह खिलाड़ी भारत के दूसरे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 16वें खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने जन्मदिन पर डेब्यू किया है। भारत की ओर से ईशान किशन से पहले गुरशरण सिंह एकमात्र खिलाड़ी थे जिन्होंने अपने जन्मदिन के रोज डेब्यू किया था। उन्होंने 1990 में हेमिल्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत की थी। 8 मार्च 1990 को खेला यह मैच गुरशरण सिंह का एकमात्र वनडे मैच था। श्रीलंका ने जीता टॉस इससे पहले, श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाना के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड सुपर सीरीज का हिस्सा है। भारतीय टीम मेजबान होने नाते पहले ही वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाइ कर चुकी है। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है : भारत शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी साव, ईशान किशन (विकेटकीपर), मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव। श्रीलंका अविष्का फर्नांडो, मिनोड भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, धनजंय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिडु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, इसुरु उडाना, दुश्मंता चमीरा, लक्षण संदाकन।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3erYQu3