डरहमइंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया अपनी तैयारियां पुख्ता करना चाहती है। तभी तो आज से रिवरसाइड ग्राउंड में काउंटी एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच की शुरुआत हो गई। इस तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे नहीं खेल रहे हैं। भारतीय दल की अगुवाई रोहित शर्मा कर रहे हैं। आवेश खान और वाशिंगटन सुंदर विपक्षी खेमे की ओर से गेंदबाजी करते नजर आए। इंडियंस की टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजीकप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले शुभमन गिल चोटिल हैं और उनकी जगह इस मैच के लिए मयंक अग्रवाल को ओपनिंग में मौका दिया गया है। ऋषभ पंत को कोरोना होने और रिद्धिमान साहा के आईसोलेशन में रहने के कारण लोकेश राहुल को विकेटकीपिंग का जिम्मा दिया गया है। विराट कोहली क्यों नहीं खेल रहे? भारत ने इस मैच में दोनों लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को लिया है जबकि रविचंद्रन अश्विन को आराम दिया गया है। मोहम्मद शमी भी नहीं खेल रहे हैं। शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह अभ्यास मैच में तेज गेंदबाजी करते नजर आएंगे। विराट कोहली के न खेलने के बार में बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन रिजर्व खिलाड़ियों को हालातों से अनुकूल बनाने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है। टीमें इस प्रकार हैं: इंडियंस (प्लेइंग इलेवन) : रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज काउंटी एकादश: विल रोड्स (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम एसपिनवेल, एथान बांबेर, जेम्स ब्राकी (विकेटकीपर), जैक कारसन, जैक चैपल, हसीब हमीद, लिंडॉन जेम्स, जैक लिबी, क्रैग माइल्स, लियाम पैटपसन, व्हाइट जेम्स रीव और रॉब याट्स।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3x26Ush