ओलिंपिक गोल्ड जीतने पर पंजाबी हॉकी प्लेयर्स को मिलंगे इतने रुपये, खेल मंत्री ने किया ऐलान

चंडीगढ़पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने शुक्रवार को घोषणा की कि तोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा ले रहे राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने की स्थिति में 2.25 - 2.25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इससे पहले घोषणा की गई थी अगर टीम स्वर्ण पदक जीतती है तो टीम को 2.25 करोड़ दिए जाएंगे। सोढ़ी ने आधिकारिक बयान में कहा कि पंजाब के कुल 20 खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम के लिए तोक्यो ओलिंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। पुरुष टीम ने पांच में से चार लीग मैच जीतकर तोक्यो में क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचकर पदक जीतने की उम्मीद जगा दी है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3C88pc6