नाखूनों पर इंडिया...तिरंगा...और ओलिंपिक्स रिंग, यूं खेलों के महाकुंभ के रंग में रंगीं यह भारतीय महिला ऐथलीट

नई दिल्ली खेलों के 'महाकुंभ' ओलिंपिक में कुछ कर गुजरने के लक्ष्य को लेकर भारत का पहला जत्था रविवार को तोक्यो पहुंचा। तोक्यो ओलिंपक 2020 (Tokyo Olympics 2020)का आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त तक जापान की राजधानी तोक्यो में आयोजित होगा। भारत ने पहले जत्थे में 88 सदस्य शामिल थे जिनमें टेबल टेनिस के 4 खिलाड़ी भी थे। ये सभी खिलाड़ी नई दिल्ली से विशेष विमान के जरिए तोक्यो पहुंचे हैं। तोक्यो ओलिंपिक में अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा (Manika Batra) पदक की दावेदारों में शामिल हैं। दोनों ने हाल के दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा जी साथियान और सुत्रिता मुखर्जी उलटफेर का माद्दा रखते हैं। मनिका ने तोक्यो पहुंचने के बाद अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके हाथ के 2 नाखूनों पर 'INDIA'लिखा हुआ है जबकि दो नाखूनों पर तिरंगा और एक नाखून पर ओलिंपिक्स के 5 रिंग (Olympics ring) बने हुए हैं। मनिका यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। मनिका का दूसरा ओलिंपिक होगा मनिका रैंकिंग की बदौलत रियो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई की हैं। मनिका मिक्स्ड युगल में शरत के साथ जोड़ी बनाएंगी। मनिका ने 2018 कॉमनवेल्थ खेलों में 4 मेडल अपने नाम किए थे। उन्होंने महिला सिंगल और टीम इवेंट में गोल्ड पर कब्जा किया था जबकि डबल्स में सिल्वर मेडल जीता था। मनिका का ये दूसरा ओलिंपिक होगा। 18 खेलों में 121 एथलीट आजमाएंगे किस्मत तोक्यो ओलिंपिक में भारत के 121 एथलीट 18 खेलों में अपनी किस्मत आजमाएंगे। ओलिंपिक इतिहास में ये भारत का अभी तक का सबसे बड़ा दल है। भारत को शूटिंग, रेसलिंग और बॉक्सिंग आदि में पदक की उम्मीद है। बैडमिंटन में देश को महिला शटलर पीवी सिंधु से उम्मीदें हैं वहीं आर्चरी में दीपिका कुमारी के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उनसे मेडल की आस है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3zdZX8D