Survey: दफ्तरों में यौन-शोषण, 78 फीसदी ने माना यौन शोषण झेला लेकिन नहीं की रिपोर्ट

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को से जुड़े एक मामले में पत्राकर प्रिया रमानी को बरी किया। बता दें कि प्रिया ने कार्यस्थ्ल पर अपने साथ हुए यौन शोषण की शिकायत की थी जिस पर उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि केस किया गया था। इस मामले में कोर्ट ने कहा है कि महिला सालों बाद भी यौन शोषण की शिकायत कर सकती है। यह उसकी गरिमा का सवाल है। बता दें कि सोशल मीडिया पर चले #Metoo कैंपेन में देश-दुनिया की लाखों महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन शोषण की आवाज उठाई थी। इस कैंपेन में कई नामी गिरामी हस्तियों के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत हुई थी। कार्यस्थल पर यौन शोषण का मामला नया नहीं है लेकिन इस मीटू कैंपेन ने महिलाओं को खुलकर अपनी बात कहने का साहस दिया था। कार्यस्थल पर यौन शोषण को लेकर किए गए सर्वे में भी यह बात सामने आई है कि महिलाएं इसका शिकार होती हैं लेकिन ज्यादातर इसके लिए शिकायत नहीं करतीं। देखें सर्वे में और क्या कहा गया...


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/2ZtLyFQ