IPL Auction 2021: ग्लेन मैक्सवेल पर खूब हुई धनवर्षा, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा

चेन्नै ऑस्ट्रेलिया के मिडल-ऑर्डर बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल 2021 के लिए गुरुवार को हुई नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये भारी-भरकम रकम देकर खरीदा। इस आक्रामक बैटिंग ऑलराउंडर को पंजाब किंग्स ने 2020 में खराब फॉर्म के कारण रिलीज कर दिया था। मैक्सवेल पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थे। मैक्सवेल के लिए चेन्नै सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कड़ी भिड़ंत देखने को मिली। वह जल्द ही 10 करोड़ तक पहुंच गए। उन्हें पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब (10.75 करोड़) रुपये में खरीदा था। यानी उन्हें बीते साल से चार करोड़ ज्यादा मिले हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3k1Ax83