पंत की खराब विकेटकीपिंग पर फिर उठे सवाल, आसान स्टंपिंग का मौका गंवाया

नई दिल्ली पिछले कुछ महीनों से विकेटकीपर (Rishbah Pant) की विकेटकीपिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी पंत की विकेटकीपिंग कुछ खास नहीं रही, हालांकि इस दौरान उन्होंने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया। पंत की खराब विकेटकीपिंग एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नै में जारी सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन पंत ने फिर स्टंपिंग मिस किया जिसके बाद यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि ऋधिमान साहा को बतौर विकेटकीपर टीम में जगह मिलनी चाहिए। जैक लीच को स्टंप आउट करने से चूके ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की गेंद पर जैक लीच (Jack Leech) ने स्टेप अप करने की कोशिश की लेकिन गेंद उछलकर सीधे विकेटकीपर के पास गई। पंत यहां स्टंप करने से चूक गए। पंत के पास गेंद को पकड़कर स्टंप करने का बहुत समय था लेकिन वह इसमें असफल रहे। गेंद पंत के गल्व्स को चूमकर छीटक गई। इसके बाद अश्विन दोनों हाथों को सिर पर मारते हुए दिखे। अश्विन के इस रिएक्शन को देख सोशल मीडिया पर फैंस ने इसबारे में अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। इंग्लैंड की पहली पारी खत्म होने के बाद अश्विन को पंत से बात करते हुए देखा गया। ये पहला मौका नहीं है जब पंत को विकेटकीपिंग के मामले में आलोचना झेलनी पड़ी हो बल्कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें इससे दो चार होना पड़ा है। इस टेस्ट मैच में इस युवा विकेटकीपर ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर भी शुरू में कैच ड्रॉप किए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम तीसरे दिन लंच तक 2 विकेट पर 59 रन बना लिए थे। भारत को दोनों झटके जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने दिए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3oYH2ZY