जाति जनगणना एक बार फिर चर्चा में आई है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपनी यह मांग फिर दोहराई है। उन्होंने कहा है कि अब एक बार जरूर जाति जनगणना होनी चाहिए। इससे सही जानकारी सामने आएगी। सरकार को पता चलेगा कि आगे सामाजिक विकास के लिए किस तरह के कदम उठाने और नीति बनाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि जाति जनगणना से समाज की अलग-अलग जातियों का समग्र आंकड़ा सरकार के पास होगा जिससे पता चलेगा कि किस जाति के लिए क्या करने की आवश्यकता है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3k4dcCt