सामाजिक जुड़ाव को गहरा करने का शानदार माध्यम है रेडियो, बोले प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को ‘विश्व रेडियो दिवस’ की शुभकामनाएं देते हुए शनिवार को कहा कि रेडियो सामाजिक जुड़ाव को गहरा करने का एक शानदार माध्यम है। मोदी ने ट्वीट किया कि उन्होंने हर माह प्रसारित होने वाले ‘’ रेडियो कार्यक्रम का सकारात्मक प्रभाव स्वयं महसूस किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं। रेडियो के सभी श्रोताओं को शुभकामनाएं। रेडियो को नवीन विषय वस्तु एवं संगीत मुहैया कराने वाले प्रशंसा के पात्र हैं। पीएम ने लिखा कि यह सामाजिक जुड़ाव को गहरा करने का एक शानदार माध्यम है। मैंने ‘मन की बात’ के कारण रेडियो का सकारात्मक प्रभाव स्वयं महसूस किया है।’’ दुनिया भर में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/37rPk75