सांसद मोहन देलकर ने मुंबई के एक होटल में की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

मुंबई दादरा-नगर हवेली के निर्दलीय सांसद मोहन देलकर ने आज दक्षिण मुंबई के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जो गुजराती भाषा में लिखा गया है। इस आत्महत्या के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। होटल में मुंबई की मरीन ड्राइव पुलिस मौजूद है। कागजी कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3dz9HTB