साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया

जोहांसबर्ग जसाउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। 36 वर्षीय इस बल्लेबाज ने बुधवार (17 फरवरी) को इसकी घोषणा की। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डु प्लेसिस ने इस फैसले की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा, 'मैं स्पष्ट हूं और यह वक्त आ गया है कि मैं जीवन में नए अध्याय की शुरुआत करूं।' डु प्लेसिस ने साउथ अफ्रीका के लिए अपने पहले ही टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने मैच की चौथी पारी में 212 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐडिलेड टेस्ट में हार से बचाया था। डु प्लेसिस ने साउथ अफ्रीका के लिए 69 टेस्ट मैच खेले। डु प्लेसिस ने आगे लिखा, 'अगर 15 साल पहले मुझे कोई कहता कि मैं साउथ अफ्रीका के लिए 69 टेस्ट मैच खेलूंगा और टीम की कप्तानी करूंगा तो मैं उन पर यकीन नहीं करता। टेस्ट करियर में मुझे जो दुआएं मिलीं हैं उनका मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं।' डु प्लेसिस ने 2016 में अपने बचपन के बेस्ट फ्रेंड एबी डि विलियर्स से कप्तानी संभाली। उन्होंने 36 टेस्ट मैचों में साउथ अफ्रीका की कप्तानी की। इसके बाद पिछले साल जनवरी में इंग्लैड के हाथों घरेलू सीरीज में हार के बाद उन्होंने इस पद से हटने का फैसला किया। अपने भविष्य के बारे में चल रहीं अटकलों के बारे में डु प्लेसिस ने बल्ले से जवाब दिया। श्रीलंका के खिलाफ सेंचुरियन में उन्होंने 199 रन की पारी खेलकर आलोचकों को शांत कर दिया। डु प्लेसिस ने अपने टेस्ट करियर में 4163 रन बनाए। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 40.63 का रहा। उन्होंने 10 शतक और 21 अर्धशतक लगाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3aspaTC