पुदुचेरी पिछले लगभग पांच साल से केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी को उनके पद से हटा दिया गया है। मंगलवार रात राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। पुदुचेरी की कांग्रेस सरकार किरण बेदी को हटाने की मांग कर रही थी। किरण बेदी ने बुधवार सुबह ट्वीट करके अपने इस कार्यकाल के दौरान सभी के सहयोग पर धन्यवाद दिया है। किरण बेदी ने अपने ट्वीट के साथ वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपना संदेश पढ़कर सुना रही हैं। किरण बेदी ने लिखा है, 'पुदुचेरी के उप राज्यपाल के रूप में मेरी यात्रा में शामिल पुदुचेरी की जनता और सरकारी अफसरों को धन्यवाद।' अपने संदेश में किरण बेदी ने कहा, 'पुदुचेरी के उप राज्यपाल के रूप में जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव मुहैया कराने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद। मैं उन लोगों को भी धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मेरे साथ काम किया। गहरे संतोष भाव के साथ मैं कह सकती हूं कि 'टीम राजनिवास' ने जनता के व्यापक हितों को ध्यान में रखकर पूरी मेहनत से काम किया।' किरण बेदी ने आगे कहा, 'पुदुचेरी का उज्जवल भविष्य यहां की जनता के हाथों में है। एक समृद्ध पुदुचेरी के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/37jCW8M