नई दिल्ली नए कृषि कानूनों (New Farm Laws) के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सिंघु बॉर्डर (Singhu Border) पर आंदोलन का आज 75वां दिन है। वहीं, दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर (Ghazipur Border) पर आज आंदोलन का 73वां दिन है। किसान संगठन कृषि कानूनों को वापस लेने (Repeal Of Farm Laws) से कम पर मानने को किसी भी कीमत पर तैयार नहीं हैं। वहीं, राज्यसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने आंदोलनकारियों से अपील की है कि वे आंदोलन को वापस लें और मिलकर चर्चा करें। पीएम मोदी की अपील पर टिकैत ने कहा- कानून वापस हो राज्यसभा में पीएम मोदी की अपील के बाद भारतीय किसान यूनियन (BKU) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा- 'सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले और एमएसपी पर कानून बनाए।' पीएम मोदी के आंदोलनजीवी वाले बयान पर टिकैत ने कहा- हां, इस देश में एक नई जमात पैदा हुई, और वह जमात किसानों की है। मोदी ने किसानों को फिर दिया बातचीत का न्योता पीएम मोदी ने किसानों को बातचीत का न्योता देते हुए कहा, 'हमारे कृषि मंत्री लगातार किसानों से बातचीत कर रहे हैं। अभी तक कोई तनाव पैदा नहीं हुआ है। एक-दूसरे की बात को समझने का, समझाने का प्रयास चल रहा है। हम आंदोलन करने वालों से प्रार्थना करते हैं कि आंदोलन करना आपका हक है। लेकिन इस प्रकार से बुजुर्ग लोग वहां बैठे हैं, ये ठीक नहीं है आप उनको ले जाइए। आप आंदोलन को खत्म कीजिए। आगे बढ़ने के लिए मिल-बैठ करके चर्चा करेंगे। मैं सदन के माध्यम से भी निमंत्रण देता हूं।' पीएम ने कहा, हमें आंदोलनजीवी लोगों को पहचानना होगा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'हम लोग कुछ शब्दों से बड़े परिचित हैं। श्रमजीवी... बुद्धिजीवी... ये सारे शब्दों से परिचित हैं। लेकिन मैं देख रहा हूं कि पिछले कुछ समय से इस देश में एक नई जमात पैदा हुई है और वो है आंदोलनजीवी। ये जमात आप देखोगे वकीलों का आंदोलन है, वहां नजर आएंगे... स्टूडेंट का आंदोलन है वो वहां नजर आएंगे... मजदूरों का आंदोलन है वो वहां नजर आएंगे... कभी पर्दे के पीछे कभी पर्दे के आगे। ये पूरी टोली है जो आंदोलनजीवी है। वो आंदोलन के बिना जी नहीं सकते हैं। हमें ऐसे लोगों को पहचानना होगा।'
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/39UB2NM