चंडीगढ़ दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस ने 61 साल के सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया। सुखदेव सिंह पर 50,000 रुपये का इनाम रखा गया था। सुखदेव पर गणतंत्र दिवस को लाल किले पर जाने वाली भीड़ की अगुआई करने और भड़काने का आरोप है। सुखदेव सिंह को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने रविवार को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। सुखदेव सिंह करनाल निवासी हैं जो मामले में वांछित थे। दिल्ली पुलिस 10 दिन से सुखदेव का पता लगा रही थी। दिल्ली पुलिस की टीम ने फेज 1 इंडस्ट्रियल एरिया के सेंट्रा मॉल लाइट पाइंट के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें तुरंत दिल्ली लाया गया। लाल किले पर हुई घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे, जिसमें से एक आरोपी के चंडीगढ़ में छिपे होने की जानकारी मिली थी। लाल किले वाली भीड़ की अगुआई करने का आरोप एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुखदेव सिंह पर कथित रूप से लाल किले पर जाने वाले प्रदर्शनकारियों की अगुआई करने का आरोप है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुखदेव घटनास्थल पर सक्रिय रूप से मौजूद थे। पुलिस ने सुखदेव के अलावा तीन अन्य लोगों जजबीर सिंह, बूटा सिंह और इकबाल सिंह पर 50 हजार का इनाम रखा था। अब तक 127 आरोपी गिरफ्तार इसके अलावा ऐक्टर दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह की सूचना देने वाले को 1 लाख रुपये नकद इनाम देने का ऐलान किया है। ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस अब तक 127 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3twnTCp