पिंक बॉल टेस्ट: भारत की प्लेइंग-XI, साहा ही विकेटकीपर, लोकेश राहुल बाहर

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग-XI बुधवार को जारी कर दी। बॉर्डर-गावसकर ट्रोफी के लिए सीरीज के इस पहले मुकाबले में ऋद्धिमान साहा को ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, युवा पृथ्वी साव को भी शामिल किया गया है जबकि लोकेश राहुल को बाहर रखा गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग-XI, जो 17 दिसंबर से एडिलेड ओवल में शुरू होगा। यह विदेशी धरती पर भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट होगा। पढ़ें, भारत ने वनडे सीरीज में मिली हार का बदला तो टी20 सीरीज जीतकर चुका दिया लेकिन अब बारी टेस्ट सीरीज की है। दोनों देशों के बीच टीम 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 17 दिसंबर से शुरू होनी है। नियमित कप्तान केवल शुरुआती टेस्ट मैच खेलेंगे, फिर पैटरनिटी लीव पर स्वदेश लौट आएंगे। गेंदबाजों की बात करें तो स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के अलावा तीन पेसरों को शामिल किया गया है। उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह तेंज गेंदबाज होंगे। इस मुकाबले के लिए ऋद्धिमान साहा को ऋषभ पंत पर तरजीह दी गई है। इससे पहले भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए दो तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेले। विराट कोहली दूसरे डे-नाइट वॉर्म-अप मैच में बाहर बैठे थे, रहाणे ने टीम का नेतृत्व किया जिसमें हनुमा विहारी और ऋषभ पंत ने शतक जड़े। प्लेइंग-XI में हनुमा विहारी के अलावा शुभमन गिल को भी शामिल किया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34cTbmL