जापान में 32 फीसदी लोग तोक्यो ओलिंपिक गेम्स को रद्द करने के पक्ष में : सर्वे

तोक्योजापान में करीब 32 फीसदी लोगों का कहना है कि अगले साल होने वाले और पैरालिंपिक खेलों को रद्द कर देना चाहिए। हाल में हुए एक ताजा ओपिनियन पोल में इसका खुलासा हुआ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जापान के प्रसारणकर्ता एनएचके ने पिछले सप्ताह फोन सर्वे किया था, जिसमें उसे 1200 से अधिक लोगों के जवाब मिले। प्रसारणकर्ता ने इन लोगों से पूछा था कि क्या 2021 में ओलिंपिक और पैरालिंपिक खेलों का आयोजन होना चाहिए। एनएचके ने अपने सर्वे में पाया कि 27 फीसदी लोगों का कहना है कि इन खेलों का आयोजन होना चाहिए जबकि 32 फीसदी लोगों का कहना है कि इसे रद्द कर देना चाहिए। पढ़ें, वहीं, 31 फीसदी लोगों का मानना है कि इसे भविष्य के लिए स्थगित कर देना चाहिए। इससे पहले अक्टूबर में भी एक सर्वे किया था, जिसमें 40 फीसदी लोगों ने कहा था कि इन खेलों का आयोजन होना चाहिए जबकि 23 फीसदी लोगों ने कहा था कि इसे रद्द कर देना चाहिए। वहीं, 25 फीसदी लोगों ने कहा था कि इसे स्थगित कर देना चाहिए। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा पहले ही यह वादा कर चुके हैं कि उनकी सरकार अगले साल सुरक्षित ओलिंपिक आयोजित कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। तोक्यो ओलिंपिक खेलों का आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3r0zwjF