भारत vs ऑस्ट्रेलिया, बॉक्सिंग डे टेस्ट: तीसरा दिन, LIVE अपडेट्स

मेलबर्न भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। मुकाबले में आज यानी सोमवार को तीसरे दिन का खेल जारी है। जडेजा को स्टार्क ने बनाया शिकार पेसर मिशेल स्टार्क ने रविंद्र जडेजा (57) को पैट कमिंस के हाथों कैच कराया। जडेजा ने 159 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके लगाए। भारत का 7वां विकेट 306 के स्कोर पर गिरा। नए बल्लेबाज - उमेश यादव ड्रिंक्स ब्रेक, भारत 306/6 भारत ने पहले सेशन के ड्रिंक्स ब्रेक तक 6 विकेट पर 306 रन बना लिए हैं और उसकी बढ़त 111 रन की हो गई है। भारत के 300 रन पूरे पहली पारी में भारतीय टीम के 300 रन 103.5 ओवर में पूरे हुए। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (55*) ने नाथन लियोन की गेंद पर शानदार चौका लगाया और टीम का स्कोर 6 विकेट पर 303 रन पहुंचा दिया। रविचंद्रन अश्विन (3*) भी उनके साथ क्रीज पर हैं। जडेजा की फिफ्टी पूरीऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 132 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पैट कमिंस के पारी के 101वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लिया और निजी स्कोर 50 रन पर पहुंचाया। उन्होंने जश्न के तौर पर अपना बल्ला तलवार की तरह भी घुमाया। टेस्ट करियर में पहली बार रन आउट हुए रहाणेटीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे अजिंक्य रहाणे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 112 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। पारी के 100वें ओवर की 5वीं गेंद पर जडेजा अपने अर्धशतक को पूरा करने के लिए दौड़े लेकिन रहाणे कुछ इंच से क्रीज तक नहीं पहुंच पाए। रहाणे ने 223 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके लगाए। नए बल्लेबाज - रविचंद्रन अश्विन रहाणे और जडेजा उतरे तीसरे दिन का खेल शुरू। दूसरे दिन नाबाद लौटे कप्तान अजिंक्य रहाणे और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी को उतरे। रहाणे फिलहाल 104 और जडेजा 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मिशेल स्टार्क दिन का पहला ओवर कर रहे हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे के मुश्किल परिस्थितियों में लगाए शानदार शतक और रविंद्र जडेजा के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से भारत ने दूसरे दिन तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 277 रन बनाए। नियमित कप्तान विराट कोहली के पैटरनिटी लीव पर स्वदेश लौटने के कारण विषम परिस्थितियों में कप्तानी का जिम्मा संभालने वाले रहाणे ने एक कुशल सेनापति की तरह आगे बढ़कर नेतृत्व किया। दूसरे दिन रहाणे और जडेजा की शतकीय साझेदारीअजिंक्य रहाणे दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 104 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। उन्हें जडेजा (नाबाद 40) के रूप में अच्छा साथी मिला जिसके साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए दूसरे दिन तक 104 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 195 रन पर सिमटीऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उसकी पहली पारी पहले ही दिन 195 रन पर सिमट गई। पेसर जसप्रीत बुमराह और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कमाल का प्रदर्शन किया और दोनों ने कुल 7 विकेट झटके। बुमराह ने जहां 56 रन देकर चार विकेट चटकाए तो वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने 25 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। डेब्यू टेस्ट खेल रहे पेसर मोहम्मद सिराज ने 40 रन देकर दो विकेट झटके।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34Lkogu