नई दिल्लीभारतीय क्रिकेटर नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। उन्हें और सिंगर गुरु रंधावा को हिरासत में भी लिया गया था, लेकिन बाद में बेल पर छोड़ दिया गया। वह और रंधावा उन 34 लोगों में शामिल थे, जिन्हें एक क्लब में पुलिस ने रेड डालकर हिरासत में लिया था। उन सभी पर कोरोना नियम तोड़ने के आरोप हैं।उन सभी के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई है। ड्रैगन फ्लाइ क्लब मुंबई एयरपोर्ट के पास स्थित होटल मैरिएट में है। यह मायानगरी के पॉश क्लब में शुमार है। जानकारी के मुताबिक नाइट कर्फ्यू के बाद बाद भी इस क्लब में बेहद हाई प्रफाइल पार्टी चल रही थी। इसमें सुरेशन रैना के साथ-साथ बॉलिवुड के टॉप चेहरे भी शामिल थी। हालांकि, सभी के नाम उजागर नहीं किए गए हैं। हिरासत में लिए गए 34 में 7 होटल स्टाफ के लोग भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरु रंधावा, बादशाह, सुजैन खान पार्टी में शामिल थे। सूचना मिलने के बाद देर रात मुंबई पुलिस ने क्लब पर छापा मारा। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रैना को छोड़कर बाकी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए। मुंबई पुलिस ने सभी पर धारा 188 और महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इन वजहों से सुर्खियों में रहे रैना सुरेश रैना इस वर्ष कई वजहों के कारण सुर्खियों में रहे। पहल तो उन्होंने 15 अगस्त को पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ ही इंटरनैशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला लिया। इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 सत्र के लिए दुबई गए, लेकिन टूर्नमेंट से पहले ही स्वदेश लौट आए। इसके पीछे उनके और फ्रैंचाइजी चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के बीच विवाद भी बात भी सामने आई। ऐसा रहा है करियर उल्लेखनीय है कि सुरेश रैना ने आखिरी बार भारतीय टीम की जर्सी 17 जुलाई, 2018 को पहनी थी। करियर की बात करें तो उन्होंने 18 टेस्ट, 226 वन-डे और 78 टी-20 इंटरनैशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3pfJ1tu