CM केजरीवाल के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत, BJP की महिला नेताओं ने लगाए यह आरोप

नई दिल्ली सोमवार को दिल्ली के महिला मोर्चे की अध्यक्ष योगिता सिंह के नेतृत्व में पार्टी की महिला नेताओं ने राष्ट्रीय में सीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से मुलाकात कर उनसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ निजता के अधिकार का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई करने करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में की उपाध्यक्ष बरखा सिंह, प्रदेश के महिला मोर्चे की पूर्व अध्यक्ष पूनम पराशर झा, प्रदेश प्रवक्ता पूजा सूरी, स्थायी समिति की पूर्व अध्यक्ष शिखा राय और अधिवक्ता अनुभव भारद्वाज शामिल थे। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मुलाकात के बाद योगिता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर निगम के नेता फंड जारी करने की मांग को लेकर पिछले 8 दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। निगम के नेताओं पर धरने से उठने का दबाव बनाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गलत तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। महिला पार्षदों के बैठने और सोने के स्थान पर कैमरे लगवा रहे हैं, जिससे धरने पर बैठी महिला नेता असहज महसूस कर रही थीं। योगिता सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री ने निगम की महिला नेताओं पर नजर बनाए रखने लिए जिस हथकंडे का इस्तेमाल किया, वह सरासर अशोभनीय और अनैतिक है। अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी-सी भी नैतिकता बाकी है, तो उन्हें धरने पर बैठी निगम की महिला नेताओं से माफी मांगनी चाहिए।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/38a0Svg