मुंबई मुंबई क्राइम ब्रांच ने टेलीविजन रेटिंग पॉइंट स्कैम () केस में रिपल्बिक टीवी () के सीईओ विकास खानचंदानी को गिरफ्तार कर लिया है। विकास को रविवार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। वह अभी तक इस केस में गिरफ्तार होने वाले 13वें व्यक्ति हैं। के एडिटर इन चीफ () ने गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हमारे सहयोगी अखबार मुंबई मिरर के अनुसार अर्णब ने कहा कि जब यह मामला TRAI के तहत आता है तो फिर मुंबई पुलिस हमारे सीईओ को कैसे गिरफ्तार कर सकती है। में मुंबई पुलिस की जांच रोकने के लिए हाई कोर्ट में अर्जी लगा चुके अर्णब ने सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने की अपील की है। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने अक्टूबर में टीआरपी रेटिंग के फर्जीवाड़े में रिपब्लिक टीवी और दो अन्य क्षेत्रीय चैनलों के शामिल होने का आरोप लगाया था। सेशन कोर्ट ने पिछले सप्ताह रिपब्लिक टीवी की COO को राहत दिया। कोर्ट ने प्रिया को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। लेकिन उन्हें संबंधित थाने में हर सप्ताह में एक बार हाजिरी लगाने का निर्देश दिया गया है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3qOSmtT