नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात 12 बजे से वाहनों की रफ्तार कम करने का आदेश लागू हो गया है। अब 15 फरवरी तक इस एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम रफ्तार 75 किलोमीटर/घंटा रहेगी। पहले यह 100 किलोमीटर/घंटा थी। भारी वाहन भी 80 के बजाय अब 60 किमी./घंटे की रफ्तार से ही चल सकेंगे। यमुना अथॉरिटी ने एक्सप्रेस-वे का संचालन देख रही जेपी इंफ्राटेक और पुलिस को स्पीड से जुड़े नए नियम का पालन कराने को कहा है। एक्सप्रेस-वे के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर फॉग लाइट भी लगेंगी। अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर हादसों की आशंका रहती है। इसे देखते हुए वाहनों की अधिकतम गति सीमा को कम किया गया है। वीकऐंड पर ज्यादा वाहनों को देखते हुए टोल बूथ बढ़ाए जाएंगे। चेतावनी के लिए एंट्री-एग्जिट पर पर्चे बांटेंगेएक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक जगह-जगह पर गति सीमा बताते बोर्ड लगेंगे। एक्सप्रेस-वे के एंट्री और एग्जिट पॉइंट, टोल प्लाजा और हाइवे के किनारे बनी सुविधाओं पर वाहन चालकों कों इस बारे में पर्चे भी बांटे जाएंगे। हर टोल प्लाजा पर गति सीमा और कोहरे के दौरान सावधानी बरतने के लिए अनाउंसमेंट होंगे। एफएम रेडियो पर भी संदेश प्रसारित किए जाएंगे। एक्सप्रेस-वे के किनारे नए रिफ्लेकिटव टेप लगेंगे।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3gNBtLv