अहमद पटेल के बाद मिल गया कांग्रेस को नया 'चाणक्य', जानिए अंदर की कहानी

नई दिल्ली नए अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले असंतुष्ट और उठापटक वाली कांग्रेस आखिरकार एकजुट हो गई! कांग्रेस के चाणक्य रहे के असमय निधन के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा () ने फौरन उनकी जिम्मेदारी संभाली और एक कड़ी के रूप में पार्टी में उभरे तनाव को कम करने में मदद की। अगस्त की कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) बैठक के बाद पार्टी में पैदा हुए असंतोष को फिलहाल खत्म कर दिया गया है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पत्र लिखने की बात सामने आई थी। सूत्रों ने कहा है कि प्रियंका गांधी ने कांग्रेस में पैदा हुए इस संकट के समाधान के लिए कदम बढ़ाया। यह भी पता चला है कि प्रियंका गांधी ने पिछले महीने जी-23 के प्रमुख नेताओं से बात की और असंतोष की खाई को पाट दिया। उन्होंने अहमद पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए बुलाई गई सीडब्ल्यूसी की बैठक में सभी से एकजुटता बनाए रखने का आग्रह किया। शनिवार को हुई असंतुष्टों को मनाने की पहल दरअसल शुरू होने से पहले की असंतुष्ट गुट समेत वरिष्ठ नेताओं के साथ शनिवार को बैठक हुई। इसमें पार्टी के मौजूदा अंदरूनी संकट के समाधान के लिए असंतुष्ट जी-23 गुट के नेताओं को सीधे संवाद की राह पर लाने में कांग्रेस नेतृत्व जहां सफल रहा है। प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं और जी -23 के सदस्यों ने कहा कि प्रियंका ने इस मुकाम तक पहुंचने की पहल की है। उन्होंने राहुल के साथ मौजूद सभी सदस्यों से बात की और उन्हें 10 जनपथ के लॉन में रिसीव किया।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2JaKbas