नई दिल्लीपाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने शुक्रवार को गीता जयंती पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने साथ ही लिखा कि उन्हें गुजराती होने पर गर्व है। इस पर उन्हें सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सपॉर्ट भी किया कि वह पाकिस्तान जैसे मुस्लिम बहुल देश में रहने के बावजूद हिंदू पर्वों पर ट्वीट कर रहे हैं। कनेरिया ने ट्विटर पर लिखा, 'श्रीभगवद्गीता जयंती का हार्दिक शुभकामनाएं। गुजराती होने पर गर्व है।' उनके इस ट्वीट को 3100 से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है जबकि 23 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इस बीच कुछ लोगों ने लिखा कि वह पाकिस्तान में रहने के बावजूद हिंदुओं के पर्व मना रहे हैं, यह काफी बड़ी बात है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल मार्ग शीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवद्गीता की जयंती मनाई जाती है। ब्रह्मपुराण के अनुसार, द्वापर युग में इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। कनेरिया का जन्म कराची में हुआ था, लेकिन उनका ताल्लुक गुजरात से भी है। उनका परिवार सूरत से पाकिस्तान चला गया था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2KRa5jY