पैटरनिटी लीव को लेकर कोहली के सपॉर्ट में उतरे स्मिथ, दिया विरोधियों को कड़ा जवाब

एडिलेडऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने मंगलवार को कहा कि को अपने बच्चे के जन्म को क्रिकेट पर प्राथमिकता देने का श्रेय दिया जाना चाहिए क्योंकि भारतीय कप्तान पर पूरी टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में रुकने का काफी दबाव था। एडिलेड में पहले टेस्ट में आठ विकेट की हार के बाद भारतीय टीम चार टेस्ट की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। कोहली मंगलवार को स्वदेश रवाना होंगे जिससे कि अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए अपनी अभिनेत्री पत्नी के साथ रह सकें। दूसरा टेस्ट मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। स्मिथ ने कहा, ‘बेशक यह भारत के लिए बड़ा नुकसान है कि वह बाकी सीरीज में नहीं खेलेगा। हमें देखना होगा कि वह पहली पारी में किस तरह खेला। यह गेंदबाजी की अनुकूल पिच पर अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ स्तरीय प्रदर्शन था।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले टेस्ट के बाद उसे बधाई दी और कहा कि आपकी यात्रा सुखद रहे, उम्मीद करता हूं कि बच्चे के साथ सब कुछ सही रहेगा। अपनी पत्नी को मेरी ओर से शुभकामनाएं दीजिए।’ स्मिथ ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि उस पर यहां रुकने के लिए काफी दबाव रहा होगा लेकिन कदम उठाना और अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौटना, इसके लिए उसे श्रेय जाता है। वह निश्चित तौर पर इसका गवाह बनना चाहता है।’ कोहली ने पहले दिन-रात्रि टेस्ट की पहली पारी में 74 रन बनाए थे जो दोनों टीमों की ओर से किसी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। स्मिथ सिर्फ एक रन बना पाए थे। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न के नजरिये से भी सहमत नहीं हैं कि सभी टेस्ट मैचों में लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘निजी तौर पर मैं चाहूंगा कि लाल गेंद का क्रिकेट जिंदा रहे। मुझे लगता है कि एक सीरीज काफी है। जैसा कि हमने एडिलेड में देखा, इसने शानदार काम किया, यह दर्शनीय था। हमने काफी अच्छे दिन-रात्रि मैच खेले हैं।’ स्मिथ ने कहा, ‘लेकिन कुल मिलाकर निजी तौर पर मैं लाल गेंद का काफी क्रिकेट खेलना चाहता हूं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37FjvYX